फ्री फायर गेम की लत: पिता के 13 लाख गंवाने के बाद 14 वर्षीय यश की आत्महत्या
ऑनलाइन गेमिंग एक ऐसा लत बन गया है, जिसने न केवल बच्चों का बचपन छीन लिया है, बल्कि उनकी जान भी ले रहा है। लखनऊ के मोहनलालगंज में रहने वाले 14 साल के यश का नाम भी अब इस सूची में जुड़ गया है। यश ने...

ऑनलाइन गेमिंग एक ऐसा लत बन गया है, जिसने न केवल बच्चों का बचपन छीन लिया है, बल्कि उनकी जान भी ले रहा है। लखनऊ के मोहनलालगंज में रहने वाले 14 साल के यश का नाम भी अब इस सूची में जुड़ गया है। यश ने ऑनलाइन गेम में 13 लाख रुपये गंवा दिए। जिस ऑनलाइन गेम में यश ने अपने पिता के 13 लाख रुपये बर्बाद किए, वह फ्री फायर था। पिता ने बताया कि उन्होंने जमीन बेचकर बैंक में 13 लाख रुपये जमा किए थे। यश अक्सर उन्हीं के मोबाइल पर गेम खेलता था। यश ने बैंकिंग ऐप से ऑनलाइन पेमेंट सेटिंग एक्टिव करके 'फ्री फायर' गेम खेलते समय अपने पिता के 13 लाख रुपये खर्च कर दिए। पिता को इसका पता तब चला जब वह पैसे निकालने बैंक गए। वहां पता चला कि फ्री फायर गेम के माध्यम से उनके बैंक खाते से 13 लाख रुपये का लेनदेन हुआ है। जब उन्होंने अपने बेटे से इस बारे में सवाल किया तो यश ने आत्महत्या कर ली। आइए जानते हैं कि फ्री फायर गेम क्या है, जिसमें फंसकर यश ने अपने पिता के 13 लाख रुपये गंवा दिए और फिर अपनी जान दे दी?
संबंधित खबरें

बिहार की राजधानी पटना के पत्रकार नगर इलाके में एक नीट अभ्यर्थी श्रुति कुमारी ने अपने हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली। श्रुति समस्तीपुर की रहने वाली थी और यहाँ रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी...

हिमालयी क्षेत्र बनेगा भारत की आर्थिक प्रगति का नया इंजन
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत के आर्थिक विकास का अगला चरण हिमालयी क्षेत्र से आएगा, जहां दशकों से प्राकृतिक संसाधन अनछुए पड़े थे। पालमपुर स्थित सीएसआईआर-आईएचबीटी में...

2026-2030 के बीच वैश्विक तापमान रिकॉर्ड स्तर पर रहने की आशंका
विश्व मौसम विज्ञान संगठन और ब्रिटेन मौसम विभाग की नई रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि 2026 से 2030 के बीच वैश्विक औसत तापमान पूर्व-औद्योगिक काल की तुलना में 1.3 से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है।...


