सैमसंग स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों के लिए एक जरूरी खबर है। कंपनी अब कुछ चुनिंदा मॉडलों के लिए सॉफ्टवेयर सपोर्ट बंद करने जा रही है। इसका मतलब है कि इन स्मार्टफोन्स को अब सिक्योरिटी पैच अपडेट्स नहीं मिलेंगे, यानी अगर फोन में कोई समस्या आती है तो उसे ठीक नहीं किया जाएगा। अगर आप भी Samsung Galaxy स्मार्टफोन यूज करते हैं, तो तुरंत लिस्ट देखें कि कहीं आपका फोन भी तो इस लिस्ट में शामिल नहीं है।
कंपनी ने 2021 में लॉन्च किए गए मॉडलों के लिए दो साल तक एंड्रॉयड अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का फैसला किया था। अब इनके अपडेट साइकिल का अंत हो गया है, जिसके कारण कंपनी ने यह निर्णय लिया है। Galaxy A22, Galaxy F22, Galaxy M42 5G और Galaxy M32 स्मार्टफोन यूजर्स इस फैसले से प्रभावित होंगे। इन सभी स्मार्टफोन्स को आखिरी बड़ा अपडेट Android 13 के रूप में दो साल पहले मिला था। अब उन्हें कोई भी सिक्योरिटी पैच या कोई नया अपडेट नहीं मिलेगा। जो यूजर्स अभी भी इन मॉडलों का उपयोग कर रहे हैं, उन्हें अब अपना फोन अपग्रेड करना होगा।
नया फोन खरीदते समय, यह जांचना महत्वपूर्ण है कि आपको कितने साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। सैमसंग एस सीरीज अपने 7 ओएस अपडेट्स देने के लिए जानी जाती है, जिससे यह लंबी अवधि तक इस्तेमाल के लिए एक अच्छा विकल्प बन जाती है।