
नई दिल्ली। मध्य पूर्व संकट के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि पिछले 48 घंटों में देशभर में 87.28 लाख से ज्यादा घरेलू एलपीजी सिलेंडर डिलीवर हो चुके हैं, जबकि 88.82 लाख बुकिंग दर्ज हुईं। इनमें 95 प्रतिशत डिलीवरी उपभोक्ताओं के रजिस्टर्ड मोबाइल पर भेजे ओटीपी के आधार पर हुई, जिससे वितरण में गड़बड़ी रुकी।
एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। ऑनलाइन बुकिंग 99 प्रतिशत हो गई है और किसी डिस्ट्रीब्यूटर के पास कमी नहीं। दो दिनों में 1.2 लाख 5 किलो के छोटे सिलेंडर बिके। 3 अप्रैल से तेल कंपनियों ने शहरी प्रवासियों के लिए 10,400 से अधिक जागरूकता कैंप लगाए।
कमर्शियल एलपीजी की बिक्री 15,900 मीट्रिक टन से ऊपर रही, जो 8.37 लाख 19 किलो सिलेंडरों के बराबर। आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल के अधिकारियों की कमिटी राज्य सरकारों से समन्वय कर रही। पीएनजी कनेक्शन बढ़ रहे: 6.31 लाख सक्रिय, 2.67 लाख इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार, 6.93 लाख नए रजिस्ट्रेशन से कुल 8.98 लाख।
जमाखोरी रोकने हेतु मंगलवार को 2,100 छापे पड़े, 366 डिस्ट्रीब्यूटर्स पर जुर्माना, 75 निलंबित। पेट्रोल-डीजल भाव स्थिर, स्टॉक पर्याप्त। रिफाइनरी पूर्ण क्षमता पर, एलपीजी उत्पादन बढ़ा। सरकार ने घबराकर खरीदने से मना किया, डिजिटल बुकिंग की सलाह दी।
