
नई दिल्ली में 19-20 फरवरी को होने वाला ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ देशों, नवप्रवर्तकों और आम नागरिकों को एकजुट कर समावेशी एवं जिम्मेदार कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विकास को गति देगा। इंडिया एआई मिशन के सीईओ अभिषेक सिंह ने बताया कि यह समिट शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और शासन जैसे क्षेत्रों में एआई के व्यावहारिक उपयोग पर केंद्रित रहेगी। सिंह ने स्पष्ट किया कि एआई मानव क्षमताओं को मजबूत करने वाला माध्यम है। उन्होंने नागरिकों से निरंतर सीखने और एआई साक्षरता पर बल देने का आह्वान किया ताकि भारत एआई के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व कर सके।