Home टेक्नोलॉजीगलत UPI लेनदेन से पैसे वापस पाने का तरीका

गलत UPI लेनदेन से पैसे वापस पाने का तरीका

by Lok Shakti

UPI ने भुगतान को बहुत आसान बना दिया है। हम केवल मोबाइल नंबर या QR स्कैन करके तुरंत किसी को भी पैसे भेज सकते हैं। लेकिन कई बार जल्दबाजी में गलतियाँ भी हो जाती हैं, जैसे गलत नंबर डालना, एक शून्य कम/ज़्यादा करना या गलत खाते में पैसे भेजना। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल होता है कि क्या यह पैसा वापस मिल सकता है? और अगर हाँ, तो कैसे? चिंता न करें, हम आपको बताएंगे कि आप गलत UPI से भेजे गए पैसे कैसे वापस पा सकते हैं।

Jharkhand Advertisement

तुरंत लेनदेन विवरण जांचें

यदि आपने गलती से गलत नंबर या खाते में पैसे भेज दिए हैं, तो सबसे पहले अपना UPI ऐप Google Pay, PhonePe, Paytm, BHIM UPI खोलें। यहां ट्रांजेक्शन हिस्ट्री में जाकर विवरण देखें।

जांचें कि पैसा किस खाते में गया है। भुगतान का ट्रांजेक्शन आईडी UTR नंबर नोट कर लें। इसके बाद तुरंत UPI ऐप के कस्टमर सपोर्ट से संपर्क करें।

हर UPI ऐप में हेल्प या कस्टमर सपोर्ट का विकल्प होता है। वहां जाकर आप गलत लेनदेन की रिपोर्ट कर सकते हैं। ट्रांजेक्शन आईडी डालकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। ऐप टीम रिसीवर बैंक से संपर्क करके पैसा वापस लाने की कोशिश करती है।

अपने बैंक से संपर्क करें

यदि ऐप पर समाधान नहीं मिलता है तो आप सीधे अपनी बैंक शाखा में जाएं या कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करें। बैंक को ट्रांजेक्शन आईडी और तारीख बताएं। बैंक रिसीवर बैंक को अनुरोध भेजेगा कि गलत भुगतान को रिवर्स किया जाए।

NPCI में शिकायत दर्ज करें

UPI को NPCI (National Payments Corporation of India) संचालित करता है। यदि बैंक और ऐप दोनों से मदद नहीं मिलती है तो आप NPCI की वेबसाइट पर जाकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। यदि राशि बड़ी है तो आप नजदीकी पुलिस साइबर क्राइम सेल में शिकायत कर सकते हैं। आपके पास पेमेंट स्क्रीनशॉट, ट्रांजेक्शन आईडी और ऐप विवरण होना चाहिए। पुलिस और बैंक मिलकर पैसे रिकवर करने की कोशिश कर सकते हैं।

इन बातों का ध्यान रखें

पैसे भेजने से पहले हमेशा अकाउंट नंबर/मोबाइल नंबर को दो बार जांचें। QR कोड स्कैन करते समय रिसीवर का नाम सही है या नहीं, यह जरूर देखें। गलती से पैसा भेजने पर तुरंत कार्रवाई करें। देर करने से पैसा वापस पाना मुश्किल हो सकता है।

You may also like

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.