देवी कृष्णप्रिया, देवी चित्रलेखा और जया किशोरी जैसी प्रमुख महिला कथावाचक आजकल लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। उनकी कथाएं छोटे वीडियो फॉर्मेट में बिल्कुल फिट बैठती हैं क्योंकि इनमें भावनाएं, संगीत और ऊर्जा का मिश्रण होता है। जया किशोरी, देवी चित्रलेखा और देवी कृष्णप्रिया आज की डिजिटल भक्ति क्रांति के तीन मजबूत स्तंभ बन रही हैं, जिन्होंने यह साबित कर दिया है कि आध्यात्मिकता और सोशल मीडिया का मेल युवाओं को जोड़ने का सबसे प्रभावी तरीका बन गया है।
जया किशोरी – सोशल मीडिया की भजन क्वीन
करोड़ों फॉलोअर्स वाली जया किशोरी जी की कथाएं और मोटिवेशनल वीडियो न केवल कथा पंडालों में बल्कि इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक पर भी वायरल होती हैं। उनकी सकारात्मक सोच और भजनों की मधुर आवाज ने उन्हें आध्यात्मिकता का युवा प्रतीक बना दिया है।
- जन्म: कोलकाता, पश्चिम बंगाल
- शिक्षा: बी.कॉम, श्री शिक्षायतन कॉलेज
- प्रसिद्ध कथाएं: श्रीमद् भागवत कथा, नानी बाई का मायरा और सुंदरकांड
- अन्य पहचान: मोटिवेशनल स्पीकर, महिला सशक्तिकरण की समर्थक
- फॉलोअर्स: सभी प्लेटफॉर्म पर 12 मिलियन से अधिक
- वायरल कंटेंट: रिलेशनशिप सलाह और जीवनशैली पर आधारित रील्स
देवी चित्रलेखा – युवा भक्ति इन्फ्लुएंसर
बहुत कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान हासिल करने वाली देवी चित्रलेखा जी अपनी श्रीमद्भागवत कथाओं के साथ-साथ गौ रक्षा और समाज सेवा जैसे विषयों से भी जुड़ती हैं। उनकी वीडियो को लाखों लोग विदेशों में भी देखते हैं।
- जन्म: 1997, हरियाणा के खारौली गांव
- प्रेरणा स्रोत: उनके पिता पं. तुलसीराम शास्त्री
- संस्था: वर्ल्ड संकीर्तन टूर ट्रस्ट
- प्रसिद्ध कथाएं: श्रीमद् भागवत कथा, राम कथा और गीता महात्म्य
- सेवा कार्य: गायों की सेवा और गौशाला संचालन
- फॉलोअर्स: 8 मिलियन से ज्यादा
- वायरल कंटेंट: लाइव कथा क्लिप, गौ सेवा रील्स और श्रीमद भगवत इनसाइट्स
देवी कृष्णप्रिया – प्रभावशाली महिला कथावाचक
अनेक शास्त्रों का गहरा ज्ञान होने के कारण भागवत कथा से लेकर शिव कथा तक, देवी कृष्णप्रिया की कथाओं में तर्क और भावना दोनों का अद्भुत संतुलन देखने को मिलता है। उनकी कथाओं के क्लिप्स, रील्स और इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक पर लाखों की संख्या में वायरल होते हैं।
- जन्म: वृंदावन, मथुरा (उत्तर प्रदेश)
- शिक्षा: बी.ए. (ऑनर्स), नियमित कथा अध्ययन के साथ-साथ वेद-शास्त्रों की पारंपरिक शिक्षा
- संस्था: चेन बिहारी आश्रय फाउंडेशन
- प्रसिद्ध कथाएं: श्रीमद् भागवत कथा, शिव महापुराण, राम कथा
- सेवा कार्य: गौ संरक्षण और गौशाला संचालन, वार्षिक विशाल निःशुल्क कन्या विवाह
- फॉलोअर्स: 3 मिलियन से ज्यादा (तेजी से बढ़ रहे हैं)
- वायरल कंटेंट: भागवत कथा, शिव कथा रील्स और जीवनशैली वीडियो