
अहमदाबाद में अदाणी यूनिवर्सिटी ने एयरोस्पेस इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में ‘ट्रेंड्स एंड इनोवेशन’ पर आईईटीई वेस्ट जोन सेमिनार और आईएसएफ कांग्रेस 2026 का शुभारंभ किया। दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूशन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर्स (आईईटीई) द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम अंतरिक्ष, रक्षा, बैंकिंग और शिक्षा के क्षेत्रों के प्रमुख हस्तियों को अहमदाबाद व गांधीनगर में एकजुट करने में सफल रहा।
उद्घाटन सत्रों की मेजबानी से यूनिवर्सिटी ने प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षा व अनुसंधान में अपनी मजबूत पकड़ दिखाई। साथ ही, देश के एयरोस्पेस व इलेक्ट्रॉनिक्स क्षमता वर्धन के अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के सीईओ आशीष राजवंशी ने मुख्य भाषण में इलेक्ट्रॉनिक्स व एवियोनिक्स की राष्ट्र निर्माण में भूमिका, आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा तथा विकसित भारत 2047 के लिए रोडमैप पर प्रकाश डाला।
प्रोवोस्ट प्रो. (डॉ.) धवल पुजारा ने नवाचार संचालित शिक्षा, शोध उत्कृष्टता तथा उभरती तकनीकों में सहयोग पर यूनिवर्सिटी के दृष्टिकोण को रेखांकित किया। आईईटीई अहमदाबाद चैप्टर की चेयरपर्सन प्रीति अग्रवाल ने स्वागत संबोधन दिया।
आईईटीई अध्यक्ष सुनील के अनुसार, सेमिनार में एयरोस्पेस प्रौद्योगिकियों, शोध प्रगति व नवाचार रुझानों पर विशेषज्ञ सत्र हुए। शांतिग्राम कैंपस में दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम शुरू हुआ।
उद्योग विशेषज्ञ, शिक्षक, शोधार्थी व छात्रों की भागीदारी से यह ज्ञान आदान-प्रदान का प्रमुख मंच बना। इसरो के स्पेस एप्लीकेशंस सेंटर निदेशक निलेश देसाई मुख्य अतिथि तथा यूनियन बैंक के एमडी-सीईओ आशीष पांडेय विशेष अतिथि रहे।
यह आयोजन भारत के एयरोस्पेस क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मील का पत्थर साबित हुआ, जिसमें अदाणी यूनिवर्सिटी की भूमिका सराहनीय रही।