Aaj Ka Mausam: पलामू और गढ़वा जिले में हुई बारिश के बाद झारखंड में तापमान गिर गये हैं. इसके साथ ही मौसम सुहाना हो गया है. प्रमुख जिलों के तापमान में 3.4 डग्री से 10 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आयी है. उच्चतम पारा में सबसे बड़ी गिरावट पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में देखी गयी है. यहां का उच्चतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 32.4 डिग्री सेंटीग्रेड रह गया है, जो सामान्य से 5.9 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. जमशेदपुर और रांची के उच्चतम तापमान में भी क्रमश: 9.9 डिग्री सेंटीग्रेड और 8.8 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गयी है, जो सामान्य से क्रमश: 6.8 डिग्री और 6.9 डिग्री सेल्सियस कम है.
डालटेनगंज, रांची, बोकारो का तापमान सामान्य से कम
डालटेनगंज का अधिकतम तापमान 6.5 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 37.6 डिग्री सेंटीग्रेड रह गया है, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है. बोकारो थर्मल में उच्चतम तापमान में 3.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है. यहां का उच्चतम तापमान आज 35.1 डिग्री सेंटीग्रेड है, जो सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम है. चाईबाास का अधिकतम पारा 32.4 डिग्री है, जो सामान्य से 5.9 डिग्री सेंटीग्रेड कम है.
गढ़वा का उच्चतम तापमान झारखंड में सबसे ज्यादा
मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड के गढ़वा का उच्चतम तापमान राज्य में सबसे अधिक है. यहां का उच्चतम तापमान 38.1 डिग्री सेंटीग्रेड है, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस लातेहार जिले में दर्ज किया गया है. रांची का उच्चतम तापमान 30 डिग्री से भी कम 29.8 डिग्री रह गया है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मौसम विभाग ने आज के लिए जारी किया है ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने 28 अप्रैल के लिए पूरे झारखंड की खातिर ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है. कहा है कि राज्य में कहीं-कहीं गरज और तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की संभावना है. आंधी के दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकता है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में कुछ और गिरावट का अनुमान जताया है. इसके बाद 2 दिन तक उच्चतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा.
इसे भी पढ़ें
अवैध घुसपैठ का बेस कैंप बनता झारखंड, मुंबई में गिरफ्तार 13 बांग्लादेशी घुसपैठियों का क्या है साहिबगंज कनेक्शन?
मंईयां सम्मान योजना पर बड़ा अपडेट, इन महिलाओं को लौटानी होगी पूरी राशि
The post Aaj Ka Mausam: बारिश के बाद झारखंड में गिरा तापमान, मौसम हुआ सुहाना appeared first on Prabhat Khabar.