जगदलपुर : नगर निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थन में माहौल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज एक दिवसीय दौरे पर बस्तर पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। वे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर पहुंचने के बाद नगर के प्रमुख मार्गों पर भव्य रोड शो में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। रोड शो में भाजपा के स्थानीय नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए पार्टी के विकास कार्यों और आगामी चुनावी रणनीतियों पर जोर दिया। कार्यक्रम को लेकर पूरे नगर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को आगामी निकाय और पंचायत चुनावों के मद्देनजर भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Trending
- एटलेटिको मैड्रिड का लक्ष्य रियल मैड्रिड के खिलाफ क्यों नहीं चला? नियम क्या कहता है? – फर्स्टपोस्ट
- संघर्षरत चिपमेकर इंटेल शेयरों को 12% कूदता है क्योंकि यह 3 महीने के सस्पेंस को समाप्त करने के लिए नए सीईओ का नाम है-फर्स्टपोस्ट
- शाहरुख खान ने ज़ीनत अमन के लिए बिरयानी को खाना बनाया, प्रशंसकों ने कहा, ‘डॉन और रोमा …’
- दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन सेवाएं केबल चोरी से प्रभावित | नवीनतम समाचार दिल्ली
- मुकुंदगढ़ में बनेगा 132 KV जीएसएस, जाखल अस्पताल में बढ़ेगी बेड की संख्या – Rajasthan post
- कैबिनेट मंत्री कल्याण योजनाओं की समीक्षा करते हैं, अधिकारियों को पहल में तेजी लाने के लिए निर्देश देते हैं
- यात्रियों से भरी बस हुई हादसे की शिकार, अनियंत्रित होकर पलटी, मौके पर मची चीख पुकार
- झारखंड BJP प्रदेश अध्यक्ष की रेस में रघुवर दास से लेकर ये बड़े नेता शामिल, पार्टी के अंदर लॉबिंग तेज