मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर परिसर के महर्षि वाल्मीकि उत्सव मंडप में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने व्यास पीठ पर विराजमान आचार्य श्री पवन नन्दन जी द्वारा कही जा रही श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने आचार्य श्री पवन नन्दन जी से आशीर्वाद ग्रहण किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उल्लेखनीय है कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन श्री राम मंदिर परिसर में 02 दिसंबर से 08 दिसंबर तक किया जा रहा है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, कथा के आयोजकों सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।
Trending
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से प्रसिद्ध कथावाचक देवी चित्रलेखा की सौजन्य भेंट
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का दिल्ली दौरा – राज्य हित के महत्वपूर्ण फैसलों की दिशा में ठोस कदम
- नक्सल हिंसा से उजाड़ गांव होने लगे आबाद
- कोडरमा के ढाब में SBI का एटीएम काटकर 12 मिनट में 10 लाख रुपए की लूट
- नागपुर हिंसा ने छेड़छाड़ महिला कांस्टेबल पर आरोप लगाया, उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश की: पुलिस
- सुनीता विलियम्स वापस 9 महीने के बाद पृथ्वी पर: एलोन मस्क ने लंबे देरी के लिए बिडेन सरकार को दोषी ठहराया – 10 अंक |
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिल्ली दौरा – राज्य हित के महत्वपूर्ण फैसलों की दिशा में ठोस कदम
- मालदीव क्लैश के आगे प्रमुख चोट झटका से भारतीय फुटबॉल टीम – फर्स्टपोस्ट