रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय व्यापक योगाभ्यास में शामिल हुए। सीएम विष्णुदेव साय ने योग शिविरों का निर्देशन करते हुए प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। सीएम साय ने कहा कि योग करने से विद्यार्थियों का जीवन संवर जाएगा। इससे आपको एकाग्रता और सफलता मिलेगी। योग स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए भी महत्वपूर्ण है।
राजधानी के विज्ञान महाविद्यालय मैदान में उतरे जनसैलाब ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को खास बनाया। मुख्यमंत्री के साथ हजारों लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक राजेश मूणत, गुरु खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा भी मौजूद रहे।



पूरी दुनिया में हो रहा योग का प्रचार
सीएम साय ने कहा, योग का प्रचार पूरी दुनिया में हो रहा है। भारत में भी जागरूकता आई. प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का सुझाव दिया है। सीएम ने कहा, मुझे देखकर खुशी हो रही है, जिन उद्देश्यों को लेकर योग मनाया जाता है, वह सफल हो रहा है। योग हमारे मन और मस्तिष्क को जोड़ता है. साथ ही हमें अध्यात्म से भी जोड़ता है. रायपुर के साइंस कॉलेज में जैसा उत्साह देखा जा रहा है, वैसा पूरे प्रदेश में देखा जा रहा है।
छत्रीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अंग्रेजी में खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें