रायपुर 18 दिसंबर 2024// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज शाम राजधानी रायपुर इंडोर स्टेडियम में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कवि सम्मेलन 5.0 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, कैबिनेट मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित विधायकगण और श्रोतागण मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा के जयंती पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने सभी मूर्धन्य कवियों का छत्तीसगढ़ की माटी में स्वागत और अभिनंदन किया। श्री साय ने कहा कि बड़े ही शुभ दिन पर यह आयोजन हो रहा है। बाबा गुरु घासीदास का आशीर्वाद प्रदेश वासियों को मिले, उन्होंने यह कामना की।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कवि और गीतकार श्री केदार परिहार को छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित किया। कवि सम्मेलन में पद्म श्री डॉ. सुरेंद्र दुबे, पद्म श्री डॉ. सुनील जोगी, डॉ. हरिओम पवार, सुश्री अनामिका जैन अंबर, डॉ. अनिल चौबे, श्री स्वयं श्रीवास्तव और श्री रमेश विश्वहार अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया।
Trending
- शिवरीनारायण से बिलासपुर जा रही 50 लोगों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी,35 लोग हुए घायल
- ePaper – 19 March 2025
- IIT ISM Dhanbad की एक और उपलब्धि, कीटनाशक छिड़काव की इस नयी तकनीक से होगा बड़ा फायदा
- ‘औरंगज़ेब की महिमा को बर्दाश्त नहीं करेगा’: नागपुर हिंसा के बाद वीएचपी |
- सुनीता विलियम्स ने 2016 में NDTV को क्या बताया
- बुल्गारियाई टॉप-फ्लाइट क्लब लाइव टीवी पर पूर्व खिलाड़ी के निधन का शोक मनाता है, केवल यह पता लगाने के लिए कि वह अभी भी जीवित है-फर्स्टपोस्ट
- क्या क्रिप्टो का उपयोग ग्लोबल साउथ में क्रेडिट कार्ड की तरह ही किया जा सकता है? अफ्रीका रास्ता दिखाता है – फर्स्टपोस्ट
- ‘एक समय में उनके माता -पिता बहुत अजीब थे …’ – फर्स्टपोस्ट