रायपुर 22 दिसम्बर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सभी किसानो को राष्ट्रीय किसान दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानो के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने किसानों से 21 क्विंटल के मान से 3100 रुपये में धान खरीदी करने के साथ ही 3716 करोड़ रुपए धान बोनस की राशि भी किसानों को प्रदान की है। श्री साय ने कहा कि किसानों के मसीहा माने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती 23 दिसम्बर को किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय में दृढ़ विश्वास रखने वाले चौधरी चरण सिंह किसानों के लिए किए गए कार्यों के लिए हमेशा याद किये जाएंगे।
Trending
- फाग उत्सव में पूर्व चिकित्सा राज्य मंत्री डॉ. शर्मा ने गायी धमाल, झूमने लगे समर्थक – Rajasthan post
- पंजाब सरकार उद्योग के सुविधा के रूप में कार्य कर रही है: उद्योगपतियों को सीएम
- ना मशीन ना इंसान यहां भगवान बैठकर चलाते हैं लड्डू की दुकान! ग्राहक खुद करते हैं पैसों का हिसाब…
- 18 मार्च को 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की आपके शहर में क्या है कीमत, यहां देखें
- नागपुर हिंसा अद्यतन: धारा 163 के तहत लगाए गए कर्फ्यू, 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया – प्रमुख अंक |
- ताइवान द्वीप के आसपास 59 चीनी विमानों का पता लगाता है
- सड़क किनारे टहल रहे लोगों को स्कॉर्पियो ने कुचला, तीन की मौके पर मौत
- बिलासपुर से हैदराबाद के लिए हवाई सेवा आज से शुरू… जानिए कितना देना होगा किराया