रायपुर, 04 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। छत्तीसगढ़ में धान 14 नवम्बर सें शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। राज्य में 14 नवम्बर से अब तक 26.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 5.49 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 5994 करोड़ 82 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज 4 दिसम्बर को 58468 किसानों से 2.67 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए 66453 टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस के लिए 44349 टोकन जारी किए गए हैं।
राज्य सरकार धान उपार्जन केन्द्रों में शिकायत एवं निवारण के लिये हेल्प लाइन नंबर जारी किए है, जिसका नं. 0771-2425463 है। धान बेचने वाले कोई भी किसान इस हेल्पलाईन नम्बर पर फोन कर अपनी समस्यओं का समाधान कर सकते है।
Trending
- 5 साल की बहन का किया रेप, मासूम के प्राइवेट पार्ट में आई गंभीर चोट
- मौसम विभाग ने जारी किये 4 अलर्ट, रांची समेत झारखंड के 16 जिलों में वज्रपात-वर्षा की चेतावनी
- किसानों का विरोध साइटें चकित हो गईं, शम्बू में इंटरनेट बंद हो गया, खानौरी सीमाओं के बाद डललेवाल, पांडर – शीर्ष अंक |
- व्हाइट हाउस के प्रदर्शन के कुछ दिनों बाद, यहां ट्रम्प, ज़ेलेंस्की ने चर्चा की
- PM मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे की तारीख हुई तय, इस दिन बिलासपुर आएंगे प्रधानमंत्री जनसभा को करेंगे संबोधित, करोड़ों की देंगे सौगात
- समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारी 24 मार्च तक कोषालय में जमा करें चेक बुक
- किडम्बी श्रीकांत ने एचएस प्रानॉय को हराया, इशरनी अपसेट आकरशी कश्यप ऑल-इंडिया अफेयर में-फर्स्टपोस्ट
- ‘अंतरिक्ष लॉन्च वाहन मूल रूप से अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल हैं’: अमेरिकी विशेषज्ञ चेतावनी देता है