
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 दौरा रोमांचक मोड़ लेगा। दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज के खिलाफ जिम्बाब्वे उतरेगी, जो ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसे दिग्गजों को हराकर सुर्खियों में छाई हुई है।
जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने तीन मैचों में 175 रन ठोक दिए हैं। श्रीलंका के खिलाफ उनकी 48 गेंदों पर 63 रनों की पारी सराहनीय रही। कप्तान सिकंदर रजा बल्ले-गेंद दोनों से कमाल दिखा रहे हैं, तो गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के नाम 9 विकेट दर्ज हैं।
वेस्टइंडीज की बैटिंग में शाई होप ने 134 स्ट्राइक रेट से 155 रन बनाए, वहीं शिमरॉन हेटमायर ने 159 की स्ट्राइक रेट से 134 रन जोड़े। जेसन होल्डर और शमर जोसेफ ने 7-7 विकेट लिए।
वानखेड़े की पिच बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग है, जहां पहली पारी का औसत 172 और दूसरी का 154 रहा। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद, बाद में स्पिनर चमकेंगे। मौसम साफ रहेगा, कोई बारिश नहीं।
टी20आई में वेस्टइंडीज 3-1 से आगे है, लेकिन जिम्बाब्वे का फॉर्म उलटफेर की उम्मीद जगाता है। क्या इतिहास रुकेगा?