
कोलंबो में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैदान पर जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 2 विकेट पर 169 रन ठोके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 19.3 ओवर में 146 पर ढेर हो गई।
ब्लेसिंग मुजारबानी ने गेंद से कमाल दिखाया, मात्र 17 रन देकर 4 विकेट झटके। कप्तान सिकंदर रजा ने इस जीत को अविश्वसनीय बताते हुए कहा कि उन्हें अपनी टीम पर गर्व है। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा, ‘मुझे बहुत खुशी है, लेकिन सबसे ज्यादा गर्व। यह बड़े भाई जैसी भावना है जब छोटा भाई साथ मिलकर कमाल करे।’
दूसरी पारी में क्रैंप्स की वजह से रजा मैदान से बाहर गए थे। उन्होंने फिटनेस पर कहा, ‘श्रीलंका में ऐसा पहले भी हुआ। मैच का दबाव, लीडरशिप का बोझ। लेकिन सिर्फ क्रैंप्स हैं, एक-दो दिन में ठीक।’
बल्लेबाजी रणनीति पर रजा ने खुलासा किया, ’10 ओवर में 70 रन पर खुश थे। 190 का ख्याल आया, लेकिन मैंने रोका। आक्रामकता से 140 पर सिमट जाते। 8-9 रन रेट से खेलो, विकेट धीमा पड़ता है यह हम जानते हैं।’
अगला मैच 17 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ पल्लेकेले स्टेडियम में। यह जीत जिम्बाब्वे को मजबूत बनाती है।