scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठस्पोर्ट्सडब्ल्यूपीएल सीजन 5 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगी लीग

डब्ल्यूपीएल सीजन 5 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगी लीग

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|स्पोर्ट्स|
November 4, 2026
डब्ल्यूपीएल सीजन 5 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगी लीग
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का पांचवां सीजन 14 जनवरी से आधिकारिक तौर पर शुरू हो जाएगा। यह टूर्नामेंट 14 जनवरी से 7 फरवरी तक चलेगा और इसमें कुल 22 मैच खेले जाएंगे। वडोदरा के बीसीए स्टेडियम और मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में मैचों को बराबर समित किया गया है। दोनों मैदान आने वाले समय में आयोजित पहली आईसीसी महिला चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भी वेंयू के रूप में कार्य करेंगे, जो 14 फरवरी से 28 फरवरी तक खेला जाएगा।

सीजन का उद्घाटन मैच 14 जनवरी को वडोदरा में खेला जाएगा, जहां मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दो बार की विजेता मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी। 14 जनवरी से 24 जनवरी तक वडोदरा में ग्यारह मैचों का आयोजन किया जाएगा। 25 जनवरी को आराम का दिन रखने के बाद, शेष नौ लीग मैच और दोनों प्लेऑफ मुकाबले 26 जनवरी से 7 फरवरी तक मुंबई में स्थानांतरित हो जाएंगे।

लीग चरण में पांचों टीमों को एक-दूसरे के खिलाफ दो-दो बार खेलना होगा। प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल करने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश पा लेगी। दूसरे और तीसरे स्थान वाली टीमें 5 फरवरी को 'एलिमिनेटर' में आमने-सामने होंगी। इस मैच के विजेता को 7 फरवरी को होने वाले फाइनल में जगह मिलेगी। दोनों प्लेऑफ मैचों से पहले एक-एक दिन का आराम का दिन रखा गया है। सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होंगे।

वडोदरा में आयोजित होने वाले चार मैचों के लिए गुजरात जयंट्स को होम टीम बताया गया है, जबकि मुंबई में होट्स के रूप में मुंबई इंडियंस का नाम लिया गया है। लीग चरण का समापन 3 फरवरी को दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के मुकाबले से होगा।

पूरा शेड्यूल: वडोदरा (बीसीए स्टेडियम) 14 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस 15 जनवरी: गुजरात जयंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स 16 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 17 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस 18 जनवरी: गुजरात जयंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स 19 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स 20 जनवरी: गुजरात जयंट्स बनाम मुंबई इंडियंस 21 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स 22 जनवरी: गुजरात जयंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 23 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस 24 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जयंट्स 25 जनवरी: आराम का दिन मुंबई (ब्रेबॉर्न स्टेडियम) 26 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 27 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जयंट्स 28 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स 29 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स 30 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जयंट्स 31 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 1 फरवरी: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स 2 फरवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जयंट्स 3 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स 4 फरवरी: आराम का दिन 5 फरवरी: एलिमिनेटर 6 फरवरी: आराम का दिन 7 फरवरी: फाइनल

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250