scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठस्पोर्ट्सदिनेश कार्तिक ने दीपिका पल्लीकल से दो बार शादी क्यों की? जानिए वजह

दिनेश कार्तिक ने दीपिका पल्लीकल से दो बार शादी क्यों की? जानिए वजह

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक अपनी पहली शादी से मिले धोखे के बाद पूरी तरह टूट गए थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल से हुई। 2015 में दोनों ने...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|स्पोर्ट्स|
August 20, 2025
दिनेश कार्तिक ने दीपिका पल्लीकल से दो बार शादी क्यों की? जानिए वजह
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक अपनी पहली शादी से मिले धोखे के बाद पूरी तरह टूट गए थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल से हुई। 2015 में दोनों ने शादी कर ली, जो दो दिनों में दो बार हुई। अब उनकी शादी को 10 साल हो गए हैं। इस मौके पर दीपिका ने सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें साझा कीं और अपने पति के प्रति प्यार ज़ाहिर किया।

## दो बार शादी का कारण

दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल ने 2013 में सगाई की और 2015 में पहले ईसाई और फिर हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की। 18 अगस्त 2015 को कार्तिक ने ईसाई रीति-रिवाज से शादी की और दो दिन बाद, 20 अगस्त को उन्होंने तेलुगु-नायडू शैली में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की।

इसकी वजह थी कि दिनेश कार्तिक हिंदू हैं और दीपिका पल्लीकल ईसाई। दोनों परिवारों की सहमति से दोनों की शादी दोनों धर्मों के अनुसार हुई।

## दीपिका का संदेश

दीपिका पल्लीकल ने शादी की सालगिरह पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला, जिसमें उन्होंने लिखा, 'आज शादी को 10 साल हो गए हैं और मैं अब भी तुम्हें राइट स्वाइप करूंगी। 10 साल मुबारक हो। तुम्हें चांद से भी ज्यादा प्यार करती हूं।' इस पोस्ट को दिनेश कार्तिक ने भी शेयर किया।

दिनेश कार्तिक और दीपिका के दो जुड़वा बच्चे हैं, जिनका जन्म अक्टूबर 2021 में हुआ था। कार्तिक ने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद एक नई पारी शुरू की है।

## कमेंट्री में कार्तिक

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से रिटायरमेंट के बाद, दिनेश कार्तिक अब कमेंट्री में हाथ आजमा रहे हैं। उन्होंने भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में कमेंट्री की। इसके अलावा, वह आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मेंटॉर और बैटिंग कोच हैं। दीपिका पल्लीकल भारत की स्टार स्क्वॉश खिलाड़ी रही हैं और डब्ल्यूएसए रैंकिंग में टॉप-10 में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला थीं।

दीपिका ने शादी के बाद 2021 में मैनचेस्टर ओपन जीता और 2023 में ब्रिटिश ओपन जीतने में सफल रहीं। उन्होंने बैंकॉक में एशियाई स्क्वॉश चैंपियनशिप में सिंगल्स और टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल भी जीते।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250