
टी20 विश्व कप 2026 का रोमांच चरम पर है, लेकिन पाकिस्तान के लिए यह निराशा का दौर बन गया है। बुधवार को न्यूजीलैंड के हाथों श्रीलका की हार ने न केवल लंका को बाहर किया, बल्कि पाकिस्तान को भी कगार पर ला खड़ा किया। कमेंट्री बॉक्स में बैठे पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम अपनी टीम की हालत को छिपा न सके। उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी चिंता और हताशा।
पाकिस्तान को सुपर-8 में इंग्लैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। अकरम, जो 1992 विश्व कप जीत और 1999 फाइनल के नायक रहे, आज भी पाक क्रिकेट की पहचान हैं। वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज और पाकिस्तान के सर्वाधिक विकटकर्ता के रूप में उनका जलवा बरकरार है। दुनिया भर में सम्मानित इस सुल्तान के लिए अपनी टीम का यह हाल देखना कष्टप्रद है।
टीम, जो वनडे व टी20 विश्व कप जीत चुकी है, लगातार फिसल रही है। अब पाकिस्तान का भाग्य दूसरों के हाथ में है। इंग्लैंड अगर न्यूजीलैंड पर भारी जीत हासिल करे और पाक श्रीलंका को धूल चटा दे तो शीर्ष-4 की दौड़ में जगह बन सकती है। अकरम की भावभंगिमा पाकिस्तानी क्रिकेट की वास्तविकता को उजागर करती है। क्या टीम चमत्कार कर पाएगी?