
हरारे में खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार बल्लेबाजी कर भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 411/9 का विशाल स्कोर दिलाया। मात्र 80 गेंदों पर 15 चौकों और 15 छक्कों की सहायता से 175 रन ठोककर उन्होंने सभी को तारीफों के पुल बांधने पर मजबूर कर दिया।
कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। 20 के स्कोर पर आरोन जॉर्ज (9) सस्ते में आउट हुए, लेकिन वैभव ने म्हात्रे के साथ 90 गेंदों में 142 रनों की साझेदारी कर टीम को 162 तक पहुंचाया। म्हात्रे 51 गेंदों में 53 रन (7 चौके, 2 छक्के) बनाकर लौटे।
इसके बाद वैभव ने वेदांत त्रिवेदी के साथ 39 गेंदों में 89 रन जोड़े। 300 के पार पहुंचे स्कोर को विहान मल्होत्रा और वेदांत ने 51 रनों से मजबूत किया। अभिज्ञान कुंडू ने 31 गेंदों में 40 (6 चौके, 1 छक्का), आरएस अम्ब्रीश 18 रन दिए। अंत में कनिष्क चौहान ने 20 गेंदों में नाबाद 37 (3 चौके, 1 छक्का) रन बनाकर पारी समेटी।
इंग्लैंड की ओर से जेम्स मिंटो ने 3 विकेट लिए। सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पर बधाई दी, ‘वैभव अपनी मेहनत से भारतीय क्रिकेट की नई उम्मीद बने हैं। देश के लिए नए कीर्तिमान रचें।’ यह पारी भविष्य की झलक देती है।