scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठस्पोर्ट्सयुवा ओलंपिक में तन्वी पत्रा ने बनाया इतिहास, पहली भारतीय महिला सेमीफाइनलिस्ट

युवा ओलंपिक में तन्वी पत्रा ने बनाया इतिहास, पहली भारतीय महिला सेमीफाइनलिस्ट

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|स्पोर्ट्स|
November 4, 2026
युवा ओलंपिक में तन्वी पत्रा ने बनाया इतिहास, पहली भारतीय महिला सेमीफाइनलिस्ट
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

डक़ार में संपन्न युवा ओलंपिक के बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय शटलर तन्वी पत्रा ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। महिलाओं के सिंगल्स कॉम्पिटिशन में क्वार्टरफाइनल जीतकर उन्होंने स्वर्ण पदक की दौड़ में कूदते हुए पहली भारतीय महिला शटलर का खिताब दर्ज कराया है।

अपनी क्वार्टरफाइनल मुकाबले में तन्वी ने थाईलैंड की कंकनिक कुंगाव को 21-17 और 21-13 से मात दी। 39 मिनट तक चले इस रोमांचक मैच में तीसरी वरियत वाली तन्वी ने अपनी जबरदस्त प्रदर्शन से प्रतिद्वंद्वी को कुचलते हुए सेमीफाइनल की राह बनाई।

इस सफलता ने भारतीय बैडमिंटन को इतिहास रचने का मौका दिया है। इससे पहले सिर्फ तीन भारतीय खिलाड़ी ही युवा ओलंपिक के बैडमिंटन सेमीफाइनल तक पहुंच पाए थे। एचएस प्रणॉय ने 2010 में सिंगापुर में रजत पदक जीता था, जबकि 2018 में ब्यूनस आयर्स में लक्ष्य सेन ने भी उपविजेता बनकर भारत का नाम रोशन किया था। वहीं आदित्य जोशी 2014 में सेमीफाइनल तक पहुंचे थे, लेकिन पदक से वे चूक गए थे।

अब तन्वी के सामने इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। सेमीफाइनल जीतने पर वे युवा ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन जाएंगी। अगर सेमीफाइनल में असफलता मिलती है, तब भी कांस्य पदक मैच के जरिए पदक जीतने का अवसर मिलेगा।

सेमीफाइनल में तन्वी का सामना जापान की युजुनो वतानाबे से होगा। दोनों खिलाड़ियों के बीच 2024 में थाईलैंड में हुए जूनियर इंटरनेशनल सीरीज में पहले भी मुकाबला हो चुका था, जिसमें तन्वी 14-21 और 10-21 से हार गई थीं। इस बार वे अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर आगे बढ़ना चाहेंगी।

युवा ओलंपिक में बैडमिंटन प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में 32-32 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। टूर्नामेंट दो चरणों में विभाजित था। सभी प्रतिभागी को आठ समूहों में बांटा गया था, जहां प्रत्येक खिलाड़ी ने अपने समूह के तीन अन्य खिलाड़ियों का सामना किया। हर समूह के विजेता नॉकआउट चरण में प्रवेश मिला। क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और मेडल मैचों के बाद 5 नवंबर को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों का फैसला होगा।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250