
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए रोमांचक मुकाबले ने डिजिटल दुनिया में इतिहास रच दिया। इस मैच के दौरान एक साथ स्ट्रीम देखने वालों की संख्या ने 2024 फाइनल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
यह टूर्नामेंट अब तक का सबसे ज्यादा डिजिटल जुड़ाव वाला बन चुका है। आईसीसी.टीवी और सोशल मीडिया चैनलों ने दर्शकों को बांधे रखने में नए आयाम गढ़े। आईसीसी.टीवी ने 2024 के पूरे आयोजन के यूजर्स और देखने के समय को पार कर लिया, जिसमें यूनिक यूजर्स 28 प्रतिशत और कुल व्यूइंग टाइम 56 प्रतिशत बढ़ा।
सोशल मीडिया पर वीडियो व्यूज 10 अरब को पार कर चुके हैं, जो 2024 के 16 अरब से आगे निकलने को बेताब हैं। प्रशंसक न केवल ज्यादा संख्या में जुड़ रहे, बल्कि लंबे समय तक टूर्नामेंट का लुत्फ ले रहे। सुपर-8 के अंत में 47 मिनट से बढ़कर प्रति यूजर औसत देखने का समय 58 मिनट हो गया।
मल्टी-लैंग्वेज फीड्स ने वैश्विक फैंस को जोड़ा। कुल प्लेटाइम का आधा हिस्सा गैर-अंग्रेजी भाषाओं का रहा, जिसमें हिंदी, उर्दू, नेपाली, जापानी और इंडोनेशियन टॉप-5 में शामिल। गैर-पारंपरिक बाजारों में 69 प्रतिशत की उछाल आया। जर्मनी में 150, इटली में 136 और जापान-दक्षिण कोरिया में 100 प्रतिशत से ज्यादा ग्रोथ हुई। आईसीसी का यह प्रयास टूर्नामेंट को सच्चा वैश्विक बनाने में सफल हो रहा।