
भारत और श्रीलंका में आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक खास बात देखने को मिलेगी। भारतीय टीम के अलावा तीन अन्य देशों—कनाडा, अमेरिका और ओमान—की कप्तानी भी भारतीय मूल के खिलाड़ियों के पास है। कनाडा के दिलप्रीत बाजवा, अमेरिका के मोनांक पटेल और ओमान के जतिंदर सिंह अपनी टीमों का नेतृत्व करेंगे। मोनांक पटेल गुजरात के आणंद से हैं और उन्होंने जसप्रीत बुमराह के साथ क्रिकेट खेला है। इसके अलावा न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी और दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज जैसे दिग्गज भी इस टूर्नामेंट में अपनी चमक बिखेरेंगे।