LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठस्पोर्ट्ससूर्यकुमार यादव: एशिया कप प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहनी 34 लाख की घड़ी

सूर्यकुमार यादव: एशिया कप प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहनी 34 लाख की घड़ी

एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। 15 सदस्यीय टीम का नेतृत्व सूर्यकुमार यादव करेंगे, जबकि शुभमन गिल उप-कप्तान होंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|स्पोर्ट्स|
August 19, 2025
सूर्यकुमार यादव: एशिया कप प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहनी 34 लाख की घड़ी
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। 15 सदस्यीय टीम का नेतृत्व सूर्यकुमार यादव करेंगे, जबकि शुभमन गिल उप-कप्तान होंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खिलाड़ियों के नाम बताए और सवालों के जवाब दिए। इस दौरान, लोगों का ध्यान सूर्यकुमार यादव की कलाई पर बंधी महंगी घड़ी पर गया। यह घड़ी जैकब एंड कंपनी की राम जन्मभूमि टाइटेनियम एडिशन की है, जिसकी कीमत 34 लाख रुपये है और बेल्ट केसरिया रंग का है। यह पुरुषों के लिए बनी है, 100% वॉटरप्रूफ है और स्विट्जरलैंड में बनी है। भारत एशिया कप का डिफेंडिंग चैंपियन है और सूर्यकुमार यादव पर खिताब बचाने की जिम्मेदारी है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250