
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 दौर का रोमांचक मुकाबला दक्षिण अफ्रीका ने भारत पर 76 रनों की शानदार जीत हासिल कर भारत के विजय रथ पर विराम लगा दिया। प्रोटियाज ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 187 रन बनाए, जबकि भारत 111 रन पर ढेर हो गया।
भारत को 188 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन शुरुआत ही खराब हो गई। ईशान किशन शून्य पर आउट, तिलक वर्मा एक रन पर नाकाम। अभिषेक शर्मा 12 गेंदों में 15 रन बना पाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव 18 रन (2 चौके) पर कॉर्बिन बॉश का शिकार। वॉशिंगटन सुंदर 11, हार्दिक पांड्या 17 गेंदों पर 18 रन बनाकर लौटे। रिंकू सिंह केशव महाराज पर बड़ा शॉट खेलते कैच आउट।
अर्शदीप सिंह 1, बुमराह 0। शिवम दुबे ने 37 गेंदों में 42 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। मार्को जानसेन ने 3.5 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट लिए, महाराज ने 3/24।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत लड़खड़ाई। क्विंटन डी कॉक 6 पर बुमराह का शिकार, मार्करम 4 पर अर्शदीप। रिकेल्टन 7। फिर डेवाल्ड ब्रेविस (45/29) और डेविड मिलर (63/35, 7 चौके, 3 छक्के) ने चौथे विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी की। ट्रिस्टन स्टब्स 24 गेंदों में 44*।
बुमराह 4 ओवर में 3/15, अर्शदीप 2 विकेट। यह हार भारत के लिए बड़ा झटका, जबकि दक्षिण अफ्रीका का जोरदार प्रदर्शन जारी।