
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने यूएई पर 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। 123 रनों का आसान लक्ष्य मात्र 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह जीत 40 गेंद शेष रहते हासिल हुई, जो प्रोटियाज की ताकत का परिचय कराती है।
कप्तान एडन मार्करम और क्विंटन डिकॉक ने शुरुआत में धमाल मचाया। 3 ओवरों में 32 रन ठोक दिए। मार्करम ने 11 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्का जड़कर 28 रन बनाए। 56 के स्कोर पर डिकॉक 16 गेंदों पर 14 रन बनाकर लौटे।
रयान रिकल्टन ने 16 गेंदों पर 2 छक्के-3 चौके से 30, तो डेवाल्ड ब्रेविस ने 25 गेंदों पर 3 छक्के-1 चौका से 36 रन ठोके। तीसरे विकेट के लिए 30 गेंदों पर 49 रनों की साझेदारी निर्णायक साबित हुई।
स्टब्स 7 गेंदों पर 6 और जेसन स्मिथ 5 गेंदों पर 3 रन बनाकर नाबाद रहे। पहले बल्लेबाजी में यूएई 6 विकेट पर 122 ही बना सकी। आलिशान शराफू ने 45 रन बनाए।
कॉर्बिन बॉश ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया- 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट। उन्होंने आर्यांश शर्मा, शोएब खान व मुहम्मद अरफान को पवेलियन भेजा। एनरिक नॉर्किया ने 2/28 से शराफू व सैयद हैदर को आउट किया। जॉर्ज लिंडे 1/17। बॉश प्लेयर ऑफ द मैच बने।