Home स्पोर्ट्सटी20 सीरीज: सोफी डिवाइन के अर्धशतक से न्यूजीलैंड की शानदार जीत

टी20 सीरीज: सोफी डिवाइन के अर्धशतक से न्यूजीलैंड की शानदार जीत

by Lok Shakti

इडेन पार्क में खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे मैच में न्यूजीलैंड महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराकर 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम ने 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 152 रन ठोक दिए।

Jharkhand Advertisement

अनुभवी सोफी डिवाइन ने चौथे नंबर पर आकर 38 गेंदों पर नाबाद 55 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल था। मैडी ग्रीन के 34 रनों के साथ उनकी 84 रनों की साझेदारी निर्णायक साबित हुई। कप्तान अमेलिया केर ने भी 30 रनों का योगदान दिया।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन 9 रनों पर ही दोनों ओपनर साफ हो गए। लॉरा वोल्वार्ड्ट और नेरी डर्कसेन ने तीसरे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी की। डर्कसेन 18 गेंदों पर 27 रन (2 चौके, 2 छक्के) बनाकर लौटीं जब स्कोर 60 था।

वोल्वार्ड्ट 39 गेंदों पर 37 रन बनाकर रन आउट हुईं। कायला रेनेके ने नाबाद 34 रन (20 गेंद, 3 छक्के, 2 चौके) ठोककर टीम को 149/7 तक पहुंचाया। सोफी डिवाइन को 2 विकेट लेने और 55 रनों की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। चौथा मैच रविवार को होगा।

You may also like

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.