-Advertisement-

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया। उन्होंने सिर्फ 50 गेंदों में शतक पूरा किया, जिसमें 14 चौके और 4 छक्के शामिल थे। इस शानदार पारी के साथ, मंधाना ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 2013 में 52 गेंदों में शतक बनाया था। मंधाना महिला वनडे में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाली खिलाड़ी भी बन गई हैं। इस मैच में उन्होंने कुल 125 रन बनाए।
-Advertisement-





