
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। श्रीलंका ने अपनी टीम में एक बदलाव करते हुए कामिंदु मेंडिस की जगह चरित असलंका को शामिल किया है। वहीं, न्यूजीलैंड ने जेम्स नीशम की जगह कोल मैककॉन्ची को मौका दिया है। ग्रुप 2 के इस अहम मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज कर सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदों को मजबूत करना चाहेंगी।