scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठस्पोर्ट्ससिकंदर रजा बने वनडे के नंबर 1 ऑलराउंडर, एशिया कप से पहले बड़ी उलटफेर

सिकंदर रजा बने वनडे के नंबर 1 ऑलराउंडर, एशिया कप से पहले बड़ी उलटफेर

वनडे रैंकिंग में जिम्बाब्वे के खिलाड़ी सिकंदर रजा ने नंबर-1 की कुर्सी हासिल कर ली है। उन्होंने अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई को पीछे छोड़ दिया है, जो पहले इस स्थान पर थे। इस सूची में भारत...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|स्पोर्ट्स|
September 2, 2025
सिकंदर रजा बने वनडे के नंबर 1 ऑलराउंडर, एशिया कप से पहले बड़ी उलटफेर
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

वनडे रैंकिंग में जिम्बाब्वे के खिलाड़ी सिकंदर रजा ने नंबर-1 की कुर्सी हासिल कर ली है। उन्होंने अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई को पीछे छोड़ दिया है, जो पहले इस स्थान पर थे। इस सूची में भारत के रवींद्र जडेजा नौवें नंबर पर हैं, जबकि पाकिस्तान का कोई भी खिलाड़ी टॉप-10 में जगह नहीं बना पाया है। बांग्लादेश के मेहदी हसन मिर्जा चौथे नंबर पर हैं। सिकंदर रजा जिम्बाब्वे के टी20आई टीम के कप्तान भी हैं।

सिकंदर रजा ने वनडे में शानदार प्रदर्शन किया है, उन्होंने 153 वनडे मैचों में 36.99 की औसत से 4476 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 94 विकेट भी लिए हैं। टेस्ट में उन्होंने 21 मैचों में 1369 रन बनाए हैं और 40 विकेट लिए हैं। टी20आई में उन्होंने 109 मैचों में 2487 रन बनाए हैं और 81 विकेट लिए हैं।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250