
पंजाब में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से मची तबाही को देखकर भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने अपनी संवेदना व्यक्त की। गिल ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘पंजाब में बाढ़ से तबाह हुए देखकर दिल टूट गया। पंजाब हमेशा किसी भी विपत्ति से मजबूत होगा, और हम इससे उबरेंगे। मेरी प्रार्थनाएँ सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। अपने लोगों के साथ मजबूती से खड़ा हूं।’
