
अहमदाबाद। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 36वें मैच में भारत ने नीदरलैंड्स पर 17 रन से शानदार जीत हासिल की। शिवम दुबे की धमाकेदार 66 रनों की पारी और दो विकेट की बदौलत उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दुबे ने बताया कि कप्तान और कोच ने मिडिल ओवर्स में उतरते ही स्ट्राइक रेट ऊंचा रखने का निर्देश दिया था।
भारत ने दुबे की अर्धशतक के दम पर 6 विकेट पर 193 रन ठोके। जवाब में नीदरलैंड्स 176/7 ही रह गई। दुबे ने 31 गेंदों में 6 छक्के और 4 चौके जड़े।
मैच के बाद दुबे ने कहा, पिच मुश्किल थी, स्किड कर रही थी, नीची रह रही थी। ऑफ स्पिनर ने चार डॉट गेंदें डालीं, लेकिन मैंने संयम रखा। बाद में रिकवर किया। छक्के मारना पसंद है, लेकिन अच्छे गेंदबाज के खिलाफ स्थिति देखकर खेला।
उन्होंने कहा, गेंदबाज शॉर्ट और स्लोअर डालते, यॉर्कर कम। इसी की तैयारी थी। कप्तान ने कहा मिडिल ओवर्स में तेजी लाना, लेकिन आज पहले इंतजार किया फिर हमला बोला।
गेंदबाजी में 3 ओवर में 2/35 लिया। दुबे बोले, गेंदबाजी पर मेहनत कर रहा हूं, टी20 में नतीजे आ रहे। यह जीत भारत की मुहिम को मजबूत करती है।