scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठस्पोर्ट्ससारा तेंदुलकर ने क्या पहले ही अर्जुन की मंगेतर के बारे में बता दिया था?

सारा तेंदुलकर ने क्या पहले ही अर्जुन की मंगेतर के बारे में बता दिया था?

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर, घई परिवार की सानिया चंडोक के साथ अपने जीवन की दूसरी पारी शुरू करने जा रहे हैं। एक निजी समारोह में दोनों परिवारों और दोस्तों की मौजूदगी में अर्जुन...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|स्पोर्ट्स|
August 12, 2025
सारा तेंदुलकर ने क्या पहले ही अर्जुन की मंगेतर के बारे में बता दिया था?
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर, घई परिवार की सानिया चंडोक के साथ अपने जीवन की दूसरी पारी शुरू करने जा रहे हैं। एक निजी समारोह में दोनों परिवारों और दोस्तों की मौजूदगी में अर्जुन और सानिया ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। इस दौरान सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजली तेंदुलकर और उनकी बेटी सारा तेंदुलकर काफी खुश नजर आ रही थीं। सारा तेंदुलकर ने कुछ महीने पहले ही इशारा दिया था कि उनकी होने वाली भाभी कौन हैं? उन्होंने अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली पत्नी के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की थी।

## सारा तेंदुलकर ने क्या कहा था?

सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय हैं। मार्च 2025 में, उन्होंने अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर सानिया चंडोक के साथ तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हमेशा के लिए मेरी प्लस वन'। सारा शायद यह बताना चाहती थीं कि यह लड़की जल्द ही तेंदुलकर परिवार में शामिल होने जा रही है और 5 महीने बाद यह सच हो गया। हालांकि, तेंदुलकर और घई परिवारों ने अभी तक सगाई के बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है और न ही समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की गई हैं।

सानिया चंडोक इंस्टाग्राम पर सारा तेंदुलकर को फॉलो करती हैं। वह सारा की अच्छी दोस्त हैं। रिपोर्टों के अनुसार, सानिया अर्जुन की बचपन की दोस्त भी हैं। इन तीनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सानिया चंडोक इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय हैं, लेकिन उन्होंने अपना अकाउंट प्राइवेट कर रखा है। सानिया 'मिस्टर पॉज' ब्रांड की संस्थापक हैं, जो वास्तव में पालतू जानवरों के स्किनकेयर से जुड़ा एक ब्रांड है। उनके इस इंस्टाग्राम पेज के लगभग 3500 फॉलोअर्स हैं। सानिया चंडोक अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी चीजों को निजी रखना ही पसंद करती हैं। इस बीच, अर्जुन तेंदुलकर रणजी के लिए कड़ी तैयारी कर रहे हैं।

अर्जुन तेंदुलकर इस बार घरेलू क्रिकेट में गोवा की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। अभी तक उनका करियर पटरी पर नहीं आ पाया है। IPL 2025 में उन्हें मुंबई इंडियंस की ओर से एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250