LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठस्पोर्ट्सपिता की नौकरी, बेटे का क्रिकेट: संजू सैमसन एशिया कप में धमाल मचाने को तैयार!

पिता की नौकरी, बेटे का क्रिकेट: संजू सैमसन एशिया कप में धमाल मचाने को तैयार!

एशिया कप की शुरुआत होने वाली है और इसके लिए टीम इंडिया की तैयारी दुबई में जोरों पर है। इस बार टीम इंडिया के साथ दिल्ली पुलिस में हवलदार की नौकरी करने वाले एक खिलाड़ी का बेटा भी शामिल है, जो शानदार...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|स्पोर्ट्स|
September 5, 2025
पिता की नौकरी, बेटे का क्रिकेट: संजू सैमसन एशिया कप में धमाल मचाने को तैयार!
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

एशिया कप की शुरुआत होने वाली है और इसके लिए टीम इंडिया की तैयारी दुबई में जोरों पर है। इस बार टीम इंडिया के साथ दिल्ली पुलिस में हवलदार की नौकरी करने वाले एक खिलाड़ी का बेटा भी शामिल है, जो शानदार बल्लेबाज है। अगर उन्हें एशिया कप में मौका मिलता है, तो वो टीम इंडिया के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। उनके पिता, जो पुलिस में हवलदार हैं, एक बेहतरीन खिलाड़ी भी रह चुके हैं। खेल के प्रति उनका जुनून और जज्बा उनके पिता से ही आया है। हम बात कर रहे हैं संजू सैमसन और उनके पिता सैमसन विश्वनाथ की।

सैमसन विश्वनाथ ने अपने बेटे के क्रिकेट के प्रति लगाव को जल्दी ही पहचान लिया और फिर परिवार को दिल्ली से केरल ले जाने का फैसला किया, जिससे संजू के करियर को सही दिशा मिली। इस दौरान सैमसन विश्वनाथ दिल्ली में रहकर पुलिस की नौकरी करते रहे।

सैमसन विश्वनाथ सिर्फ एक पुलिस वाले ही नहीं थे। वे एक शानदार भारतीय फुटबॉलर भी थे। उन्होंने संतोष ट्रॉफी में दिल्ली का प्रतिनिधित्व भी किया है। पिता तो स्टेट लेवल पर ही खेल पाए, लेकिन उनके बेटे संजू ने क्रिकेट में टीम इंडिया की जर्सी पहन ली है और अब वो एशिया कप खेलने के लिए दुबई में हैं।

संजू सैमसन एशिया कप में खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने केरल क्रिकेट लीग 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है। एशिया कप से पहले KCL 2025 में उन्होंने 6 मैचों की 5 पारियों में 73.60 की औसत से 368 रन बनाए, जिसमें 1 शतक भी शामिल है। उनका स्ट्राइक रेट 186.80 का रहा।

अगर यही फॉर्म जारी रहा, तो यूएई की पिचों पर भी संजू सैमसन के बल्ले से रनों की बारिश हो सकती है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250