LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठस्पोर्ट्सएशिया कप के लिए संजू सैमसन का अभ्यास, पुलिस के जवानों के साथ बहा रहे हैं पसीना

एशिया कप के लिए संजू सैमसन का अभ्यास, पुलिस के जवानों के साथ बहा रहे हैं पसीना

9 सितंबर से यूएई में शुरू होने वाले एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा 19 या 20 अगस्त को हो सकती है। भारतीय टीम के कप्तान, सूर्यकुमार यादव के इस टूर्नामेंट में खेलने पर संदेह है। ऐसे में टेस्ट...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|स्पोर्ट्स|
August 11, 2025
एशिया कप के लिए संजू सैमसन का अभ्यास, पुलिस के जवानों के साथ बहा रहे हैं पसीना
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

9 सितंबर से यूएई में शुरू होने वाले एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा 19 या 20 अगस्त को हो सकती है। भारतीय टीम के कप्तान, सूर्यकुमार यादव के इस टूर्नामेंट में खेलने पर संदेह है। ऐसे में टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को टीम इंडिया की कमान मिल सकती है। हालांकि अभी टीम की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कुछ खिलाड़ी अभी से मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। इन्हीं में से एक खिलाड़ी संजू सैमसन हैं, जो इस समय पुलिस के जवानों के साथ अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

संजू सैमसन केरल पुलिस के साथ नजर आए। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन आईपीएल 2025 के बाद से मैदान से दूर हैं। उनके एशिया कप 2025 के लिए चुनी जाने वाली भारतीय टीम में जगह पक्की मानी जा रही है। इसे देखते हुए वह इस समय केरल पुलिस के जवानों के साथ जमकर अभ्यास कर रहे हैं।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक स्टोरी लगाकर इसकी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने पुलिस के जवानों के साथ अपनी फोटो स्टोरी में लगाई और कैप्शन लिखा, 'केरल पुलिस के जवानों के साथ ट्रेनिंग… आसान नहीं है'। संजू सैमसन ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच फरवरी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।

संजू ने फरवरी 2025 में खेला था आखिरी इंटरनेशनल मैच। संजू सैमसन फरवरी 2025 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20आई मैच खेला था। इंग्लैंड के खिलाफ इस पांच मैचों की टी20आई सीरीज में संजू सैमसन ने टीम को काफी निराश किया था। इस दौरान वह केवल 51 रन बना पाए थे। हालांकि संजू का टी20आई में रिकॉर्ड काफी अच्छा है।

उन्होंने अब तक 42 मैच खेले हैं। इसकी 38 पारियों में उन्होंने 25.32 की औसत से 861 रन बनाए हैं। इसमें 3 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने भारत की ओर से 16 वनडे मैच भी खेले हैं। इसकी 14 पारियों में उन्होंने 56.66 की औसत से 510 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। एशिया कप में टीम इंडिया को ग्रुप-ए में पाकिस्तान, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात के साथ रखा गया है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250