scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठस्पोर्ट्सएशिया कप में रवींद्र जडेजा के 'शिकार' सलमान अली आगा, टीम इंडिया के खिलाफ देंगे चुनौती

एशिया कप में रवींद्र जडेजा के 'शिकार' सलमान अली आगा, टीम इंडिया के खिलाफ देंगे चुनौती

एशिया कप 2025 शुरू होने में ज्यादा समय नहीं बचा है। टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू होगा। इस बार यह टूर्नामेंट पिछले संस्करण से अलग होने जा रहा है। न केवल इसलिए कि प्रारूप अलग है, बल्कि इसलिए भी कि कई...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|स्पोर्ट्स|
August 17, 2025
एशिया कप में रवींद्र जडेजा के 'शिकार' सलमान अली आगा, टीम इंडिया के खिलाफ देंगे चुनौती
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

एशिया कप 2025 शुरू होने में ज्यादा समय नहीं बचा है। टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू होगा। इस बार यह टूर्नामेंट पिछले संस्करण से अलग होने जा रहा है। न केवल इसलिए कि प्रारूप अलग है, बल्कि इसलिए भी कि कई बड़े खिलाड़ी इसका हिस्सा नहीं होंगे। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 से संन्यास ले लिया है, लेकिन पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान भी इस बार नहीं खेलेंगे क्योंकि उन्हें टीम में जगह नहीं मिली। ऐसे में पाकिस्तान टीम को जिताने और चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी एक ऐसे कप्तान को मिली है, जिसकी खुद कोई खास पहचान नहीं है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 17 अगस्त को एशिया कप के लिए अपने स्क्वॉड की घोषणा की, जिसमें बाबर-रिजवान को जगह नहीं मिली। टीम की कमान ऑलराउंडर सलमान अली आगा को सौंपी गई है, जो पिछले 2-3 साल से पाकिस्तानी टीम का हिस्सा हैं। टी20 फॉर्मेट में उन्होंने नवंबर 2024 में डेब्यू किया था और इस साल टीम के कप्तान भी बने। अपने छोटे से करियर में सलमान ने अभी तक कुछ खास नहीं किया है, जिससे उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ी पहचान मिली हो।

दाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑफ स्पिनर सलमान पाकिस्तानी टीम के लिए मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं। सलमान ने पाकिस्तान के लिए 20 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 27 की औसत और 115 के मामूली स्ट्राइक रेट से केवल 380 रन बनाए हैं। उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, 4 विकेट उनकी झोली में आए हैं। सलमान का ओवरऑल टी20 करियर भी कुछ खास नहीं है। उन्होंने 105 टी20 मैचों में 120 के स्ट्राइक रेट से केवल 1668 रन बनाए हैं, जबकि 44 विकेट ही हासिल किए हैं।

ये आंकड़े बताते हैं कि सलमान ने इस प्रारूप में कुछ खास हासिल नहीं किया है, लेकिन फिर भी वह टीम इंडिया के सामने पाकिस्तानी टीम की ओर से चुनौती पेश करेंगे। वैसे सलमान ने भारत के खिलाफ इस प्रारूप में कोई मैच नहीं खेला। उन्होंने भारत के खिलाफ 3 वनडे मैच जरूर खेले, जिसमें 2 मुकाबले एशिया कप 2023 में खेले गए थे। इनमें वह केवल 42 रन बना सके हैं।

इसी में से एक मुकाबले में रवींद्र जडेजा ने सलमान को गहरा जख्म दिया था। 11 सितंबर को हुए उस मुकाबले में जडेजा की गेंद पर स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की थी। लेकिन उस समय उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था और शॉट खेलने से चूकने के कारण गेंद उनके चेहरे पर जोर से लग गई। गेंद लगते ही सलमान के चेहरे पर गहरा घाव हो गया और उससे खून की धार बहने लगी थी। इसके चलते सलमान अगले कुछ मुकाबले नहीं खेल पाए थे।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250