
रायपुर। आईपीएल 2026 के 57वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से शिकस्त देकर अंक तालिका में शीर्ष पर वापसी की। सीजन की आठवीं जीत के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने टीम के सामूहिक प्रयास की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी अलग-अलग मौकों पर योगदान दे रहा है, जो टीम के लिए उत्साहजनक है।
अंकतालिका में नंबर वन होना हमेशा प्रेरणादायक रहता है। पाटीदार ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन पर संतोष जताया। 10 ओवरों के बाद केकेआर का रन रेट 10-11 के आसपास था, लेकिन हमने उन्हें 192 पर रोक लिया, जो उल्लेखनीय उपलब्धि है।
विराट कोहली की शतकीय पारी पर कप्तान बोले, “उनकी बल्लेबाजी लाजवाब रही। उनके जैसे दिग्गजों के लिए यह सामान्य है।” फिल साल्ट की चोट पर अपडेट देते हुए कहा कि वह जल्द लौटेंगे। दो लीग मैच बाकी हैं। अब धर्मशाला की बल्लेबाजी अनुकूल पिच पर उतरेंगे, फिर सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेंगे। एक-एक मैच पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
