पाटीदार बोले- आक्रामक मानसिकता से लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचे आरसीबी
धर्मशाला: क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को 92 रन से मात देकर लगातार दूसरी बार आईपीएल फाइनल में पहुंचने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टीम की आक्रामक रणनीति की जमकर तारीफ की।...


धर्मशाला: क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को 92 रन से मात देकर लगातार दूसरी बार आईपीएल फाइनल में पहुंचने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टीम की आक्रामक रणनीति की जमकर तारीफ की। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और गुजरात टाइटंस को 162 रन पर रोक दिया। पाटीदार ने कहा कि मैच से पहले टीम मीटिंग में जोरदार बॉडी लैंग्वेज और आक्रामक सोच पर खास चर्चा हुई थी। उन्होंने बताया, “हमने शुरुआत से ही दबाव बनाने की कोशिश की और हर खिलाड़ी ने अपनी भूमिका निभाई।” कप्तान ने खुद 39 गेंदों में नाबाद 93 रन बनाकर टीम को मजबूत नींव दी, जबकि वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने भी तेज रन बनाए। गेंदबाजों की भूमिका की सराहना करते हुए पाटीदार ने कहा कि पावरप्ले में ही गुजरात के टॉप-3 बल्लेबाजों को आउट करने की योजना सफल रही। अब टीम को फाइनल से पहले अच्छे से रिकवर होकर तैयारी करनी होगी।

