
हुबली के केएससीए क्रिकेट ग्राउंड पर 24 फरवरी से रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 का फाइनल मुकाबला जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच खेला जाएगा। पारस डोगरा की अगुवाई वाली जम्मू-कश्मीर टीम पहली बार चैंपियन बनने की दहलीज पर है, जबकि देवदत्त पडिक्कल की कर्नाटक नौवां खिताब जीतकर इतिहास रचने को बेताब है।
इस सीजन जेके ने मुंबई के खिलाफ शुरुआती हार के बाद शानदार वापसी की। दिल्ली, मध्य प्रदेश और बंगाल को हराकर फाइनल में जगह बनाई। उमरान मलिक की तेज गेंदबाजी, अब्दुल समद की बल्लेबाजी और शुभम खजूरिया का योगदान टीम को मजबूत बना रहा है। राज्य में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का यह स्वर्णिम अवसर है।
कर्नाटक ने सेमीफाइनल में उत्तराखंड के खिलाफ 736 और 323 रनों की पारी खेली। केएल राहुल, पडिक्कल और आर स्मार्ट ने रनों की बौछार की। मध्य प्रदेश के खिलाफ एकमात्र हार के बावजूद टीम मजबूत दिख रही है। करुण नायर और पडिक्कल के फिट होने से लाइनअप और घातक होगा।
मैच स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव दिखेगा, जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग। जेके टीम: पारस डोगरा (कप्तान), अब्दुल समद, शुभम खजूरिया, कामरन इकबाल, आबिद मुश्ताक, विवरंत शर्मा, रोहित शर्मा, उमरान मलिक, युद्धवीर सिंह, औकिब नबी, सुनील कुमार, लोन नासिर, मुज्तबा यूसुफ, मुसैफ एजाज, साहिल लोत्रा, वंशज शर्मा, उमर नजीर मीर, कन्हैया वधावन, यावर हसन। कर्नाटक: देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, करुण नायर, केवी अनीश, आर स्मरण, श्रेयस गोपाल, कृतिक कृष्णा, वैसाख विजयकुमार, विद्याधर पाटिल, विद्वाथ कवरप्पा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहसिन खान, शिखर शेट्टी, केएल श्रीजीत।
यह मुकाबला इतिहास रचने वाला साबित होगा।