
मुंबई। टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच होगा। दोनों टीमें तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। लेकिन मुंबई की बेरुखी मौसम ने सबको चिंतित कर दिया है। अगर बारिश ने मैच धुला दिया तो फाइनल का सफर तय करने वाले नियम क्या कहते हैं?
आईसीसी ने 6 मार्च को रिजर्व डे रखा है। पहले दिन पूर्ण रूप से बारिश बाधित हुई तो अगले दिन मैच। आंशिक खेल रुका तो उसे भी पूरा किया जाएगा। लेकिन अगर दोनों दिन बारिश ने खेल बर्बाद किया तो सुपर-8 के बेहतर प्रदर्शन वाली टीम फाइनल में।
इंग्लैंड ने सुपर-8 के तीनों मैच जीते। भारत ने जिम्बाब्वे व वेस्टइंडीज को हराया लेकिन दक्षिण अफ्रीका से हारा। ऐसे में इंग्लैंड को फायदा। टी20 में भारत का इंग्लैंड पर 17-12 का रिकॉर्ड है। 2024 सेमी में भारत की 68 रन की जीत, 2022 में इंग्लैंड की 10 विकट से।
भारत अपने रिकॉर्ड को दोहराएगा या इंग्लैंड बदला लेगा? मौसम पर सबकी नजरें।