scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठस्पोर्ट्सराहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स को अचानक क्यों छोड़ा? गुटबाजी थी बड़ी वजह

राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स को अचानक क्यों छोड़ा? गुटबाजी थी बड़ी वजह

2024 में टीम इंडिया को T20I वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम राजस्थान रॉयल्स (RR) से नाता तोड़ लिया है। उन्होंने टीम के हेड कोच पद से इस्तीफा दे...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|स्पोर्ट्स|
August 30, 2025
राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स को अचानक क्यों छोड़ा? गुटबाजी थी बड़ी वजह
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

2024 में टीम इंडिया को T20I वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम राजस्थान रॉयल्स (RR) से नाता तोड़ लिया है। उन्होंने टीम के हेड कोच पद से इस्तीफा दे दिया। उन्हें IPL 2025 में हेड कोच बनाया गया था। इस दौरान टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और राजस्थान रॉयल्स 14 मैचों में से केवल 4 ही जीत पाई थी। राहुल द्रविड़ के अचानक इस्तीफे के पीछे की बड़ी वजह सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान टीम में गुटबाजी से कुछ परेशान थे।

IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स के खराब प्रदर्शन को लेकर जुलाई में RR मैनेजमेंट और राहुल द्रविड़ के बीच लंदन में बातचीत हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसा माना जा रहा था कि राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट द्रविड़ को टीम में बड़ा पद देना चाहता था, लेकिन द्रविड़ इसके लिए तैयार नहीं थे। इसके अलावा टीम में चल रही गुटबाजी से भी राहुल द्रविड़ परेशान थे। शायद यही कारण था कि उन्होंने एक सीज़न के बाद ही पद छोड़ दिया।

इस दौरान यह भी खबर आई थी कि IPL 2025 के दौरान ओपनिंग को लेकर संजू सैमसन और राहुल द्रविड़ के बीच मनमुटाव चल रहा था। संजू सैमसन खुद ओपनिंग करना चाहते थे, जबकि राहुल द्रविड़ वैभव सूर्यवंशी को सलामी बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल करना चाहते थे। शायद इसी वजह से टीम का प्रदर्शन इस सीज़न में काफी खराब रहा और RR पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर रही थी। इस दौरान टीम में तीन गुट बन गए थे, जो अलग-अलग कप्तान बनाने की बात कर रहे थे।

राहुल द्रविड़ के जाने के बाद राजस्थान रॉयल्स मैनजमेंट कोच की तलाश में लग गई है। खबरों के मुताबिक, इसमें सबसे ऊपर श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा का नाम आ रहा है। संगकारा इस समय टीम के डायरेक्टर हैं। राजस्थान रॉयल्स के ओनर मनोज बडाले ने इसके लिए लंदन में पूरे सहयोगी स्टाफ की एक बैठक बुलाई है, जहां हेड कोच को लेकर कोई फैसला लिया जाएगा। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि संगकारा इस मीटिंग में मौजूद रहेंगे या नहीं।

टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच विक्रम राठौर इस मीटिंग में शामिल हो सकते हैं। विक्रम राठौर भी द्रविड़ के साथ ही राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े थे। अगर संगकारा टीम के हेड कोच बनते हैं, तो ट्रेवर पेनी RR में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। इस बीच खबर आ रही है कि राहुल द्रविड़ के इस्तीफा देने के बाद कई फ्रैंचाइजी टीमें उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए उनसे संपर्क कर रही हैं।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250