
नई दिल्ली में आयोजित भारत-कनाडा सीईओ फोरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ चर्चा की। इस दौरान पीएम मोदी ने टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा टीम की भागीदारी पर खुशी जाहिर की और क्रिकेट को दोनों देशों के संबंधों से जोड़ा।
2023 के खालिस्तानी विवाद के बाद तनावग्रस्त रिश्तों को सुधारने की दिशा में यह आयोजन महत्वपूर्ण है। फोरम में मोदी ने कहा, “टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा को खेलते देखना बेहद आनंददायक रहा। टी20 की तरह तेज निर्णय, निर्भीक शॉट्स और विजयी साझेदारियों के साथ भारत-कनाडा भविष्य गढ़ेंगे। भारत के विकास यात्रा में जुड़ें।”
कनाडा ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप डी में साउथ अफ्रीका से 57 रन, न्यूजीलैंड से 8 विकेट और अफगानिस्तान से 82 रन की हार झेली। यूएई पर 5 विकेट से जीत के बावजूद टीम सुपर-8 से बाहर रही। बल्लेबाजी में जज्बा दिखा, लेकिन गेंदबाजी में कमजोरी महंगी पड़ी।
फोरम ने व्यापार, तकनीक और निवेश के अवसरों पर जोर दिया। मोदी का यह बयान कूटनीतिक गर्मजोशी का प्रतीक है, जो दोनों देशों के बीच नई शुरुआत का संकेत देता है।