scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठस्पोर्ट्सलाइव मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी का गुस्सा, बैट तोड़कर की शर्मनाक हरकत

लाइव मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी का गुस्सा, बैट तोड़कर की शर्मनाक हरकत

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का मैदान पर खराब बर्ताव का लंबा इतिहास रहा है। कभी विपक्षी खिलाड़ी से लड़ाई, कभी फैंस के साथ बदसलूकी, तो कभी आपस में बहस, पाकिस्तानी खिलाड़ियों के ऐसे कई किस्से...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|स्पोर्ट्स|
August 30, 2025
लाइव मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी का गुस्सा, बैट तोड़कर की शर्मनाक हरकत
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का मैदान पर खराब बर्ताव का लंबा इतिहास रहा है। कभी विपक्षी खिलाड़ी से लड़ाई, कभी फैंस के साथ बदसलूकी, तो कभी आपस में बहस, पाकिस्तानी खिलाड़ियों के ऐसे कई किस्से हैं। गुस्सा तो मानो उनकी नाक पर सवार रहता है। ताजा मामला विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद हैरिस का है, जिन्होंने खराब प्रदर्शन के बाद गुस्से में अपना बैट तोड़ दिया।

एशिया कप 2025 से पहले UAE में हुई टी20 सीरीज में हैरिस को खेलने का मौका मिला। खराब फॉर्म से जूझ रहे हैरिस पर टीम मैनेजमेंट ने भरोसा जताया, लेकिन वह दोनों मैचों में बुरी तरह फ्लॉप रहे। अफगानिस्तान के खिलाफ 13 गेंदों में 15 रन बनाए, जबकि UAE के खिलाफ 2 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हो गए।

शारजाह में हुए मुकाबले में UAE के गेंदबाज जुनैद सिद्दीकी ने हैरिस को आउट किया, जिसके बाद हैरिस ने गुस्से में बैट को मैदान पर पटक दिया, जिससे वह टूट गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उनकी आलोचना हो रही है। पिछले 8 पारियों में हैरिस 42 गेंदों में सिर्फ 37 रन ही बना पाए हैं।

इस हरकत से हैरिस ने अपना मजाक तो उड़वाया ही है, साथ ही ICC से सजा मिलने की भी संभावना है, क्योंकि नियमों के अनुसार कोई भी खिलाड़ी खेल के सामान को नुकसान नहीं पहुंचा सकता।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250