
कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का धमाकेदार आगाज हुआ। पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से जीत हासिल कर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम ओवर तक टिका पाकिस्तान ने हार के मुंह से जीत उगाड़ ली।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड्स की शुरुआत जबरदस्त रही। सलामी बल्लेबाज माइकल लेविट और मैक्स ओ’डाउड ने 3.1 ओवर में 28 रन जोड़े। ओ’डाउड 7 गेंदों में 5 रन बना सके, जबकि लेविट ने 15 गेंदों पर 24 रन ठोके।
31 रन पर दोनों सलामी आउट हो गए। यहां बास डी लीड ने कॉलिन एकरमैन संग 34 रनों की साझेदारी की। एकरमैन 20 रन बनाकर लौटे। फिर डी लीड (30) और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स (37 रन, 4 बाउंड्री) ने 40 रन जोड़कर स्कोर 147 तक पहुंचाया।
पाकिस्तान की ओर से सलमान मिर्जा ने 3 विकेट लिए, नवाज, अबरार और सईम अयूब को 2-2 सफलता मिली। शाहीन ने एक विकेट चटकाया।
148 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान को जल्दी सईम अयूब (24) और कप्तान सलमान आगा (12) के रूप में झटके लगे। 53/2 पर साहिबजादा फरहान और बाबर आजम ने 45 रनों की साझेदारी कर 98 तक पहुंचाया। फरहान 47 रन (2 छक्के, 4 चौके) बनाकर आउट।
114/7 तक ढह गई पारी, लेकिन फहीम अशरफ (29*) और शाहीन (5*) ने 34 रन जोड़ अंतिम ओवर में जीत दिलाई। अंतिम 2 ओवर में 29 चाहिए थे, अशरफ को जीवनदान मिला और उन्होंने कमाल कर दिखाया।
नीदरलैंड्स से आर्यन दत्त और पॉल वैन मीकेरेन ने 2-2 विकेट लिए। यह जीत पाकिस्तान के लिए टूर्नामेंट का सही संकेत है।