scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठस्पोर्ट्सचौथा टी20: न्यूजीलैंड ने 8.1 ओवरों में रचा भारत के खिलाफ रिकॉर्ड शतक

चौथा टी20: न्यूजीलैंड ने 8.1 ओवरों में रचा भारत के खिलाफ रिकॉर्ड शतक

विशाखापत्तनम। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मैच में कीवी टीम ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए इतिहास रच दिया। एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेलते हुए न्यूजीलैंड ने सिर्फ 8.1 ओवरों में 100 रन बना...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|स्पोर्ट्स|
January 27, 2026
चौथा टी20: न्यूजीलैंड ने 8.1 ओवरों में रचा भारत के खिलाफ रिकॉर्ड शतक
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

विशाखापत्तनम। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मैच में कीवी टीम ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए इतिहास रच दिया। एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेलते हुए न्यूजीलैंड ने सिर्फ 8.1 ओवरों में 100 रन बना लिए। यह भारत में टीम इंडिया के खिलाफ किसी विदेशी टीम का सबसे तेज शतक है।

ओपनर डेवोन कॉन्वे ने 23 गेंदों पर 44 रन की आकर्षक पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। वहीं टिम सीफर्ट ने 36 गेंदों पर नाबाद 62 रन ठोके, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के लगाए। दोनों के बीच 8.2 ओवरों में 100 रनों की साझेदारी हुई, जो न्यूजीलैंड का भारत के खिलाफ सबसे तेज शतक है।

यह साझेदारी टी20 क्रिकेट में कीवी टीम की अक्टूबर 2022 के बाद पहली शतकीय ओपनिंग साझेदारी है। तब कॉन्वे ने फिन एलन के साथ पाकिस्तान के खिलाफ 117 रन जोड़े थे। मिचेल सेंटनर की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने जैक फॉल्क्स को काइल जैमीसन की जगह शामिल किया। टीम में सीफर्ट (विकेटकीपर), कॉन्वे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और जैकब डफी हैं।

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारत ने अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को मौका दिया। टॉस पर सूर्या ने बताया कि ईशान किशन की हल्की चोट के कारण अर्शदीप को जगह मिली।

न्यूजीलैंड की इस रनों की बौछार ने भारत को शुरुआती झटका दिया है। सीरीज का यह मैच रोमांचक मोड़ ले सकता है, जहां बल्लेबाजी का जलवा देखने को मिला।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250