
बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड पर बुधवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म-अप मैचों में नामीबिया और अफगानिस्तान ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की। पाकिस्तान और आयरलैंड का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया।
सातवें वार्म-अप में नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 226 रन ठोके। लॉरेन स्टीनकैंप ने 24 गेंदों पर 51 रन की आकर्षक पारी खेली, तो जैन फ्रायलिंक ने 44 गेंदों में 13 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 88 रन जड़े। स्कॉटलैंड ने 220/5 बनाए, जिसमें ब्रैंडन मैकमुलन की 39 गेंदों में 8 छक्कों और 6 चौकों से सजी 95 रनों की पारी मुख्य रही। कप्तान रिची बेरिंगटन ने 46 रन जोड़े, लेकिन 6 रन से हार गए।
आठवें मैच में अफगानिस्तान ने 6 विकेट पर 182 रन बनाए। इब्राहिम जादरान ने 51 और रहमानुल्लाह गुरबाज ने 43 रन ठोके। वेस्टइंडीज 7 विकेट पर 159 रह गई। मैथ्यू फोर्ड ने 26 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए, रोवमैन पॉवेल ने 32 का योगदान दिया। अजमतुल्लाह उमरजई और मुजीब उर रहमान ने 2-2 विकेट लिए।
कोलंबो में पाकिस्तान-आयरलैंड मैच टॉस से पहले रद्द। ये नतीजे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीमों की तैयारियों को मजबूत बनाते दिख रहे हैं।