
मुंबई। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-सी मुकाबले में मोस्का भाई जस्टिन और एंथनी ने अटूट शतकीय साझेदारी निभाते हुए इटली को नेपाल पर 10 विकेट से शानदार जीत दिलाई। नेपाल के 124 रनों का पीछा महज 12.4 ओवर में पूरा कर इटली ने इतिहास रच दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की पारी 19.3 ओवर में 123 पर सिमट गई। कुशल भुर्तेल 5 रन पर आउट हो गए। कप्तान रोहित पौडेल ने आसिफ शेख के साथ 41 रनों की साझेदारी की, लेकिन दोनों जल्दी आउट हो गए। रोहित 14 गेंदों में 23, आसिफ 20 गेंदों में 20 रन बना सके।
दीपेंद्र सिंह और आरिफ शेख ने 44 रनों का योगदान दिया। दीपेंद्र 17, आरिफ 27 रन बनाकर लौटे। करण केसी 18* पर नाबाद रहे। इटली की ओर से क्रिशन कलुगामागे ने 3 विकेट लिए, बेन मानेंटी को 2 मिले।
जवाब में जस्टिन मोस्का 44 गेंदों में 60* (4 चौके, 3 छक्के) और एंथनी 32 गेंदों में 62* (3 चौके, 6 छक्के) बनाकर नाबाद रहे। इस जीत से इटली तीसरे स्थान पर पहुंच गई, जबकि नेपाल सबसे निचले पायदान पर खिसक गया। स्कॉटलैंड से हार के बाद इटली का यह पहला जीत का स्वाद मीठा रहा।