
लखनऊ के एकाना स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में कर्नाटक ने उत्तराखंड के खिलाफ ड्रॉ खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। 11 साल के लंबे इंतजार के बाद कर्नाटक फाइनल में पहुंच गया है। पहली पारी में भारी बढ़त ने उनकी जगह पक्की कर दी।
कर्नाटक के बल्लेबाजों ने कमाल कर दिखाया। पहली पारी में 736 रन ठोक दिए। देवदत्त पडिक्कल के 232 रनों के दोहरे शतक ने सबको हैरान कर दिया। केएल राहुल ने 141 और स्मरण रविचंद्रन ने 135 रन बनाए। उत्तराखंड के आदित्य रावत ने चार विकेट लिए, मयंक मिश्रा को तीन मिले।
जवाब में उत्तराखंड 233 पर सिमट गया। लक्ष्य राजेश ने 55 रन बनाए। आदित्य रावत नाबाद 45 पर रहे। कर्नाटक की ओर से विद्याधर पाटिल और विजय कुमार वैशाख ने तीन-तीन विकेट झटके। श्रेयस गोपाल को दो सफलताएं मिलीं।
दूसरी पारी में कर्नाटक 323 पर ऑलआउट। स्मरण ने 127 और राहुल 86* रन बनाए। 827 रनों का लक्ष्य रखा। उत्तराखंड अंतिम दिन 260/6 ही बना सका। अब फाइनल में जम्मू-कश्मीर का मुकाबला, जो बंगाल को हराकर पहली बार फाइनल में। मुकाबला 24 फरवरी से।