
बेंगलुरु में खेले गए फाइनल में कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ खेलकर जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पहली पारी में 584 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा करने के बाद कर्नाटक को 293 पर समेट दिया। दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 342 रन बनाकर घोषणा कर दी, जिससे पहली पारी की बढ़त से चैंपियन बने।
यह जीत जम्मू-कश्मीर के धैर्यपूर्ण अभियान का प्रतीक है। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा कि कश्मीरी विलो से चैंपियंस बनने तक का सफर बेहद खूबसूरत रहा। औकिब नबी की गेंदबाजी ने मुश्किल मुकाबलों में कमाल दिखाया। पूरी टीम, कोच और स्टाफ को बधाई।
मोहम्मद कैफ ने कहा कि यह पल खिलाड़ियों में जोश भर देगा। पारस डोगरा की कप्तानी, औकिब नबी की बॉलिंग, शुभम पुंडीर, यावर हसन, कमरन इकबाल जैसे खिलाड़ियों की मेहनत सराहनीय। शिखर धवन, इरफान पठान, युवराज सिंह, युजवेंद्र चहल, हरभजन सिंह और आकाश चोपड़ा ने भी जमकर तारीफ की।
युवराज ने 67 साल बाद इतिहास रचने पर गर्व जताया। चहल ने रेड बॉल क्रिकेट के लिए प्रेरणा बताया। यह खिताब न सिर्फ ट्रॉफी है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए नई उम्मीद। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट अब नए दौर में कदम रख चुका है।