
इंदौर के होल्कर स्टेडियम में इतिहास रचते हुए जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। मध्यप्रदेश को चौथी पारी में 291 रनों का लक्ष्य देकर 56 रनों से करारी शिकस्त दी।
मध्यप्रदेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। जेके ने पहली पारी में 194 रन बनाए। शुभम खजौरिया ने 60 और कप्तान पारस डोगरा ने 33 रनों की पारी खेली।
मपी के कुलदीप सेन ने पांच विकेट झटके, कुमार कार्तिकेय ने तीन और आर्यन पांडे ने दो।
मध्यप्रदेश पहली पारी में 152 पर सिमटकर 42 रन पीछे रह गई। यश दूबे ने 58 रनों की सर्वोच्च स्कोर बनाया। अकिब नबी ने सात विकेट लेकर धमाल मचाया, सुनील कुमार ने तीन लिए।
दूसरी पारी में जेके 248 पर ऑलआउट हुई। वंशराज शर्मा ने 54, आबिद मुश्ताक 41, अब्दुल समद 32, सुनील कुमार 26 और कन्हैया वाधवन 23 रन बनाए। कुलदीप सेन ने चार, वेंकटेश अय्यर व रामवीर गुर्जर ने तीन-तीन विकेट लिए।
42 रनों की बढ़त पर 291 का लक्ष्य। मपी 234 पर ढेर। सारांश जैन ने 64 रने बनाए। अकिब नबी ने फिर पांच विकेट लिये, आबिद मुश्ताक ने तीन।
12 विकेट लेने वाले अकिब नबी प्लेयर ऑफ द मैच। जेके का यह सफर प्रेरणादायक है।